Home देश भारत के प्रमुख डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल ने अक्टूबर 2024 में 10 करोड़...

भारत के प्रमुख डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म मनीकंट्रोल ने अक्टूबर 2024 में 10 करोड़ (100 मिलियन) यूनिक विजिटर्स का महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल किया है, जो इसे फाइनेंशियल समाचार, मार्केट इनसाइट, और निवेश टूल्स के लिए एक भरोसेमंद और जरूरी स्रोत के रूप में मजबूती से स्थापित करता है. यह डेटा गूगल से प्राप्त हुआ है  मनीकंट्रोल पर उपलब्ध स्टॉक मार्केट डेटा, फाइनेंशियल टूल्स, स्टॉक्स और बाजारों पर खास रिपोर्ट्स, और बिजनेस के महत्वपूर्ण समाचार इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं. ग्लोबल मेजरमेंट कॉमस्कोर (Comscore) के अनुसार, मनीकंट्रोल का ऑडियंस सितंबर 2024 में ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ से 31 प्रतिशत अधिक था. इस माइलस्टोन ने प्लेटफॉर्म की क्षमता को दर्शाया है और बताया है कि वह अपने दर्शकों और निवेशकों की उम्मीदों पर एकदम खरा है. दुनिया के टॉप 15 की लिस्ट में  मनीकंट्रोल प्रो (प्लेटफॉर्म की प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस) हाल ही में 10 लाख (1 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा डिजिटल समाचार सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म बन गया है और दुनिया के टॉप 15 में शामिल हो गया है. इसका सब्सक्राइबर बेस अब टॉप अंतरराष्ट्रीय आउटलेट्स जैसे ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ और चीन के ‘कैक्सिन’ के बराबर है. पांच साल पहले लॉन्च होने के बाद से, मनीकंट्रोल प्रो ने यह साबित किया है कि यह अपने यूजर्स को बेजोड़ वैल्यू प्रदान करने वाला विश्व स्तरीय प्लेटफॉर्म है. इसने हर कुछ महीनों में नई-नई चीजें जोड़ी हैं, जिससे स्मार्ट निवेशकों को बाजारों में बढ़त बनाए रखने में मदद मिली है. मनीकंट्रोल ऐप का उपयोग हर महीने 70 लाख (7 मिलियन) सक्रिय यूजर्स द्वारा किया जा रहा है, और यह तेजी से बढ़ रहा है. नेटवर्क 18 के चेयरमैन आदिल ज़ैनुलभाई ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और मनीकंट्रोल ने भारत के प्रमुख डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत किया है. यह उपलब्धि यूजर्स के उस विश्वास को दर्शाती है जो मनीकंट्रोल के अत्याधुनिक बाजार डेटा टूल्स और कंटेंट में है, जिससे पूंजी को और अधिक समझदारी से निवेश कर सकते हैं.” ज्यादा वक्त बिता रहे यूजर ऑडियंस और सब्सक्राइबर ग्रोथ से हटकर, मनीकंट्रोल अपने यूजर्स के साथ गहरा रिश्ता बना रहा है. कॉमस्कोर के अनुसार, सितंबर 2024 में इसके पेज व्यूज़ ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक थे, और इस अवधि में इसका ‘टाइम-स्पेंट’ भी सबसे अधिक था, जो कि 407.48 मिलियन मिनट था. यह डेटा दर्शाता है कि यूजर रोजाना प्लेटफॉर्म पर अधिक समय बिता रहे हैं और जो कंटेंट मनीकंट्रोल प्रदान कर रहा है, वह उन्हें जोड़े रख रहा है. मनीकंट्रोल के प्रबंध संपादक नलिन मेहता ने कहा, “यह तथ्य कि सिर्फ एक महीने में 10 करोड़ से अधिक लोगों ने मनीकंट्रोल का उपयोग किया, हमारे कंटेंट की गुणवत्ता और खुदरा निवेशकों के लिए इसकी उपयोगिता में उनके विश्वास को दर्शाता है जो निवेश निर्णय लेने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं.” मनीकंट्रोल फिनटेक क्षेत्र में अपने कदम तेजी से बढ़ा रहा है, जिसमें व्यक्तिगत लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट्स, बैंक खाता प्रबंधन टूल्स और क्रेडिट स्कोर शामिल हैं, जिससे यह एक अभूतपूर्व फाइनेंशियल इकोसिस्टम के रूप में उभर रहा है.

39

देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन, अपने लाखों यात्रियों की सुविधा के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराती है. इसी कड़ी में इस साल जनवरी में डीएमआरसी ने डिजिटल लॉकर की सुविधा मुहैया कराई थी, जिसे यात्रियों ने खूब पसंद किया है. जनवरी में लॉन्च होने के बाद से अक्टूबर तक डिजिटल लॉकर के उपयोग में 300 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. फिलहाल, डिजिटल लॉकर की सुविधा 228 मेट्रो स्टेशन पर मौजूद हैं. आइये आपको बताते हैं आखिर क्या हैं ये डिजिटल लॉकर और कैसे इनका इस्तेमाल किया जाता है.

क्या है DMRC का डिजिटल लॉकर

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर मौजूद डिजिटल लॉकर, जिसे “स्मार्ट बॉक्स” के तौर पर भी जाना जाता है, यह डीएमआरसी द्वारा दी जाने वाली एक ऐसी सर्विस है जो यात्रियों को अपना कीमती सामान के लिए सुरक्षित तरीके से रखने की सुविधा देती है. मेट्रो स्टेशन पर कोई भी यात्री स्मार्ट लॉकर का उपयोग कर सकता है. डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, जनवरी 2024 में इसकी औपचारिक शुरुआत के बाद से, उपयोग में 300% से अधिक की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है.

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली मेट्रो जल्द ही बाकी मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर लगाने की योजना बना रही है. वर्तमान में, जैसे-जैसे ग्राहक स्मार्ट लॉकर के उपयोग से परिचित हो रहे हैं, वे अस्थायी आधार पर अपने सामान को स्टोर करने के लिए उनका उपयोग कर रहे हैं. इनमें परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले छात्र शामिल हैं, जहां कुछ व्यक्तिगत सामानों पर प्रतिबंध है, ऐसे में वे मोबाइल-लैपटॉप समेत अन्य कीमती गैजेट्स को लॉकर में रखते हैं.

कैसे करें डिजिटल लॉकर का उपयोग

-यात्री एंड्रॉइड या आईओएस पर “मोमेंटम 2.0” ऐप का उपयोग करके लॉकर किराए पर ले सकते हैं.

-इस ऐप पर अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें

-लॉकर किराए पर लेने का विकल्प चुनें

-लॉकर का आकार, घंटों की संख्या और पसंदीदा समय स्लॉट चुनें और भुगतान करें

-लॉकर की स्क्रीन पर पिन दर्ज करें

सबसे ज्यादा शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर स्मार्ट लॉकर्स की मांग में भारी वृद्धि देखी गई है. दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा, “बाकी मेट्रो स्टेशनों पर भी बढ़े हुए लेनदेन का समान रुझान देखा गया है.”