आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा हमारी दृढ़ता, नवाचार और वैज्ञानिकों की प्रतिभा का प्रतीक है, जो सीमाओं को चुनौती दे रही है. यह दिवस चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की याद में मनाया जाता है, जो 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था.
उधर एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मैच रोकने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी चल रहा है, उस समय यह मैच कैसे हो सकता है. वहीं बीजेपी नेता नितेश राणे ने राउत के इस पत्र पर जवाब दिया है.



