Home देश ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस में रार! अजय राय उठा रहे थे सवाल,...

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस में रार! अजय राय उठा रहे थे सवाल, अभिषेक सिंघवी ने दिया करारा जवाब

78

ऑपरेशन सिंदूर पर शक जाहिर करने वाले कांग्रेस नेता अजय राय घिरते आ रहे हैं. शुक्रवार को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और सीडीएस उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपने बयान पर पाकिस्तान को लताड़ा था. उन्होंने पाकिस्तान के करारी हार का पोल खोला था. उनके संबोधन के बाद कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा था कि ‘कुछ तो गड़बड़’ है. दरअसल, उन्होंने एयर चीफ मार्शल और सीडीएस के बयान को विरोधाभासी बताया था. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमला करते हुए उनको सेना के मनोबल गिराने का आरोप लगाया था. लेकिन, अब अजय राय अपनी पार्टी के नेता से घिरते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर सेना और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पोस्ट किया है.
सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा करने वाले अजय राय अपनी ही पार्टी के नेता के बयान से घिरते हुए नजर आ रहे हैं. सिंधवी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पाकिस्तान को जोरदार तमाचा मारा है, चोट तो ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा करने वाले भारतीयों को भी लगी होगी. दरअसल, सिंघवी ने लिखा, ‘भारतीय तथ्य पाकिस्तानी दुष्प्रचार से ज्यादा ज़ोरदार हैं. जैसा कि भारतीय वायुसेना प्रमुख ने पुष्टि की है, पाकिस्तान के ‘शीर्ष हथियार’ F-16 और JF-17 उनके झूठे बयानों से भी तेजी से गिरे. जब भारत उड़ान भरता है, तो झूठ जमीन पर गिर जाता है!’ सिंघवी के इस पोस्ट से तो अजय राय के सवाल भी बिखर कर गिर गए होंगे.
क्या बोले एयर चीफ मार्शल
एयरफोर्स के 93वें स्थापना दिवस पर वायुसेना प्रमुख ने पाकिस्तान का पोल खोल दिया था. उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई एयरफील्ड और एसेस्ट्स का नुकसान हुआ. इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक उनके 3 हैंगर और टारमेक को निशाना बनाया. हमने 6-7 एयरक्राफ्ट को मार गिराया, जो कि उन जगह पर मौजूद थे. इसमें J-130 और F-16 हो सकते है. साथ ही हमनें एक लॉन्ग रेंज स्ट्राइक में पाकिस्तान के 5 हाईटेक फाइटर मार गिराए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here